विलोम शब्द (विपरीतार्थक शब्द) | Vilom Shabd in Hindi

हम सभी ने स्कूल में पढाई की है और हमने हिंदी भी पढ़ा है तो हिंदी में आपने विलोम शब्द के बारे में थोड़ा पढ़ा ही होगा। इस ब्लॉग में हम उस थोड़ी जानकारी को सम्पूर्ण करेंगे। 

हमारे जीवन में ऐसे बहुत से मौके आते हैं जब हमें अपनी बात दूसरों को समझने के लिए किसी उदाहरण, किसी शब्द या उस शब्द के उलटे शब्द का सहारा लेना पड़ता है। जैसे अगर आपको अगर अपने घर के बड़ों को ये बताना है की आपने ब्लॉग पढ़ा तो आप ब्लॉग की जगह ये कह सकते हैं कि आपने एक लेख पढ़ा। पर ये पर्यायवाची शब्दों में आता है। 

इस लेख में हम अंत तक सिर्फ और सिर्फ विलोम शब्द के बारे में आपको बताने वाले हैं। लेख के साथ अंत तक जुड़े रहिये, आपको विलोम शब्दों की सम्पूर्ण जानकारी मिल जाएगी। 

विलोम शब्द किसे कहते हैं? (Vilom Shabd Kya Hai)

विलोम का मतलब होता है कि एक ऐसा शब्द जिसका अर्थ दूसरे शब्द से विपरीत हो। उदाहरण के लिए, ‘गर्म’ का विलोम शब्द ‘ठंडा’ हो सकता है, जैसे “दिन” शब्द के लिए उसका विलोम “रात” हो सकता है।

विलोम की कोई मुख्य परिभाषा नहीं है पर आपको हम ये बता दें की जब भी आपसे कहीं कोई पूछे कि “विलोम शब्द क्या है?” तो आप ये जवाब दे सकते हैं की ऐसे शब्द जो मुख्य शब्द के उलटे होते हैं उन्हें विलोम कहते हैं। 

विलोम को बेहतर ढंग से समझने के लिए, आपको पहले यह समझना होगा कि ‘समानार्थी’ शब्द का क्या अर्थ है। समानार्थी मतलब पर्यायवाची ऐसे शब्द होते हैं जिसका अर्थ दूसरे शब्द के समान या बिल्कुल वैसा ही होता है। जैसे अगर हम समानार्थी की बात करें तो दिन का समानार्थी हो सकता है प्रभात, सुबह इत्यादि और दिन का विलोम है “रात”।

यह भी पढ़े: आयत किसे कहते हैं

विलोम शब्द क्यों महत्वपूर्ण हैं?

यह आपको शायद थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन अगर आपको कोई एक शब्द का अर्थ नहीं पता तो ज़रूरी नहीं की हर बार आप उस शब्द की परिभाषा पढ़ें बल्कि आओ उस शब्द के अर्थ को बेहतर ढंग से समझने के लिए, उसके विलोम या पर्यायवाची शब्द को भी जानकर उस शब्द का मतलब समझ सकते हैं। 

उदाहरण के लिए, जैसे आपने अपने दोस्त से कहा की “आपने आज निर्जला उपवास किया है” और उसे समझ नहीं आया तो आप उसे यह कह सकते हैं की “आज आपका उपवास है जिसमें आप पानी तक नहीं पिएंगे” ये तो हुयी पर्याय वाची की बात यहाँ आप निर्जला शब्द को पर्यायवाची के माध्यम से समझा दिया। 

इसी तरह विलोम शब्द का भी रोज़मर्रा के जीवन में बहुत महत्त्व है, विलोम आपके शब्दों को अधिक प्रभावशाली बनाकर लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़े: लाभ और हानि की परिभाषा

तुलना | Comparison 

विलोम का मुख्य उपयोग ये होता है कि यह दो अलग-अलग चीजों/बातों की तुलना करने के लिए और उन चीजों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए सबसे अच्छे हैं। 

उदाहरण के लिए, मान मान लीजिये आप एक शहरी जीवन और गाँव के जीवन पर किसी दोस्त से चर्चा कर रहे हैं। तो ऐसे में इन दोनों की सच्चाई के बजाय आप सिर्फ कुछ विलोम शब्दों का उपयोग करके अपनी बात अपने दोस्त को समझा सकते हैं। 

जैसे आप कह सकते हैं कि शहरी जीवन “शोर” से भरा है और गाँव में “शांति” है। शहर में जनसँख्या “अधिक” है और गाँव में जनसँख्या बहुत “कम” है। ऐसे ही विलोम शब्द हमेशा तुलनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण होते हैं। 

विवरण | Description

आप विलोम का उपयोग करके सामने वाले को किसी भी चीज़ का वर्णन कर सकते हैं मतलब कभी-कभी आप किसी चीज़ का वर्णन करने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह अपना सकते हैं कि सामने वाले को आप यह बताएं कि वो चीज़ “क्या नहीं है”। 

उदाहरण के लिए, आप किसी ऐसे व्यक्ति का वर्णन कर रहे हैं जो सुन्दर है तो आप कह सकते हैं कि वो “बदसूरत नहीं है”। क्योंकि बदसूरत, सुंदरता का विलोम है। 

यहाँ आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि ऐसे नकारात्मक विवरण हमेशा नहीं दिए जाने चाहिए लेकिन ज़रूरत पड़ने पर दिए जा सकते हैं। 

यह भी पढ़े: क्रिया किसे कहते हैं

विलोम शब्द के भेद 

हमने इस लेख में आपको अब तक बताया है कि विलोम क्या है, आगे हम आपको इसके प्रकार और प्रकारों के उदाहरण के साथ आपको सविस्तार सम्पूर्ण जानकारी देंगे।

1. उपसर्गों से बने विलोम

उपसर्गों से निर्मित विलोम मुख्य तौर पर दो प्रकार से परिभाषित किये जा सकते हैं।

उपसर्गों से बने विलोम

हिन्दी भाषा या व्याकरण में जब कोई भी शब्द किसी उपसर्ग के साथ जोड़ने से जब शब्द का अर्थ उल्टा हो जाता है तब उसे कहते हैं उपसर्गों से बने विलोम।

जैसे मान के साथ यदि अप उपसर्ग का प्रयोग किया जाए तो वो अपमान बनता है और फिर मुख्य शब्द मान का विलोम – अपमान बन जाता है।

ऐसे अन्य बहुत से उदाहरण हैं जैसे सफल के साथ यदि अ लगा दिया जाए तो वो मुख्य शब्द सफल का विलोम – असफल बन जाता है।

यह भी पढ़े: एक गैलन में कितने लीटर होते हैं

उपसर्गों के बदलाव से बने विलोम

यह ऊपर वाले प्रकार से बिल्कुल उलट है, अगर ऊपर वाले उदाहरण के अनुसार आपने कोई उपसर्ग लगा कर मुख्य शब्द का विलोम बनाये थे तो इस भेद में आपको उपसर्ग हटाकर विलोम मिलता है। 

जैसे, विराग इस शब्द से वि (उपसर्ग) हटा कर बन जाएगा राग

अच्युत से अ (उपसर्ग) हटा कर विलोम बन जाएगा च्युत।

2. लिंग बदलाव से बने विलोम

जब भी कभी किसी लिंग में बदलाव करके उसे उल्टा कर दिया जाता है तब उससे यह विलोम का प्रकार प्रकट होता है। 

जैसे,

  • पापा का विलोम होगा मम्मी
  • राजा का विलोम होगा रानी
  • बुआ का विलोम होगा फूफा
  • कुत्ता का विलोम होगा कुतिया

ऐसे अनेकों उदाहरण हो सकते हैं जहां लिंग में बदलाव करने से विलोम शब्द सामने आ जाता है।

यह भी पढ़े: टोपोलॉजी क्या है?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

विलोम शब्द किसे कहते हैं उदाहरण?

विलोम वे शब्द होते हैं जो किसी भी शब्द का उल्टा यानि विपरीत होता है। जैसे माता का विलोम पिता, गर्म का विलोम ठंडा, बड़ा का विलोम छोटा इत्यादि।

विलोम शब्द कैसे बनते हैं?

किसी भी सामान्य शब्द में अगर उपसर्ग जोड़ दिया जाए तो वो शब्द का विलोम बन जाता है।

विलोम शब्द के कितने प्रकार होते हैं?

वैसे तो मुख्यतः इसके 2 ही प्रकार होते हैं जिसमें-

1. उपसर्ग से बने विलोम
2. उपसर्ग के बदलाव से बने विलोम

लेकिन विलोम का एक भेद लिंग बदलाव से बने शब्द भी हैं जैसे माता का विलोम पिता (इस शब्द में हमने माता को बदलकर उसका विलोम पिता कर दिया।

अंतिम पंक्तियाँ

ऊपर इस ब्लॉग में हमने विलोम कौनसे शब्द होते हैं, इनके प्रकार क्या होते हैं इत्यादि सबके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। हमारा ऐसा मानना है कि शब्दों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व होता है और अगर आपको पर्यायवाची शब्द या विलोम शब्द पता हो फिर तो आप अपनी व्याकरण और शब्दावली को और भी ज्यादा सही रूप से निखार सकते हैं।

अगर आपको हमारे इस ब्लॉग से वो सारी जानकारी मिली जो आप ढूंढ रहे हैं तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव ज़रूर दें। ऐसे ही और जानकारी के लिए सम्पूर्ण जानकारी को फॉलो करके रखे और हमारी बाकी विषय जैसे बिज़नेस, मोबाइल ऐप्स, ज्ञान जिसमे आपको कम्प्यूटर ज्ञान, दुनिया का GK, बैंकिंग, भारत का GK, और शिक्षा जैसी विषयो पर हम बात करते है और आपको उसका पूरा ज्ञान देते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *