भारत के राज्य और राजधानी की सूची | Bharat Ke Rajya aur Rajdhani

आज के दौर के बच्चों को खासकर शहर के लोगों तक को भारत के राज्य और राजधानी के नाम नहीं पता होंगे। इस लेख में हम आपको भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के नाम और उनकी राजधानी बताने वाले हैं जो आपको कभी ना कभी कहीं ना कहीं काम आएगी ही।

साधारण सी बात है, हर देश की एक राजधानी होती है और देश बहुत सरे राज्यों से मिलकर बनता है तो ज़ाहिर है की हर राज्य की एक राजधानी तो होगी ही और पूरे देश की भी एक राजधानी होगी ही। भारत दुनिया का सांतवा सबसे बड़ा देश है (क्षेत्रफल के हिसाब से) तो स्वाभाविक है यहाँ राज्य भी उतने ही होंगे और भारत के राज्य और राजधानी के नाम बेहद आसान हैं।

इस लेख में आपको आज भारत के सभी राज्यों के नाम और उनकी राजधानी के बारे में पता चल जाएगा, तो अंत तक ज़रूर पढ़ें।

भारत के राज्य और राजधानी की सूची | Bharat Ke Rajya aur Rajdhani

आप चाहे कोई छात्र हो, शिक्षक हो या कोई सामान्य नौकरी पेशा या बिज़नेसमेन, हमारा ये मानना है की आपको भारत के सभी राज्यों के नाम और उनकी राजधानी के नाम पता होना ही चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत देश के सच्चे नागरिक होने के तौर पर आपको अपने देश के भूगोल (Geography) का ज्ञान होना ही चाहिए।

नीचे हमने एक तालिका बनाई है ताकि आपको भारत के राज्य और राजधानी आसानी से याद हो जाए और आपको आगे जीवन में कभी किसी क्षेत्र के बारे में गूगल में जाकर देखना ना पड़े।

S.No.राज्य(Rajya) या Statesराजधानी(Rajdhani) या Capitals
1आन्ध्रप्रदेश अमरावती (हैदराबाद)
2हिमाचल प्रदेशशिमला
3हरियाणाचंडीगढ़
4सिक्किमगंगटोक
5राजस्थानजयपुर
6मेघालयशिलांग
7मिजोरमआइजोल
8महाराष्ट्रमुंबई
9मध्य प्रदेशभोपाल
10मणिपुरइम्फाल
11बिहारपटना
12पंजाबचंडीगढ़
13पश्चिम बंगालकोलकाता
14नागालैंडकोहिमा
15त्रिपुराअगरतला
16तेलंगानाहैदराबाद
17तमिलनाडुचेन्नई
18झारखण्डरांची
19छत्तीसगढ़रायपुर
20गोवापणजी
21गुजरातगांधीनगर
22केरलतिरुवनंतपुरम
23कर्नाटकबंगलोर
24उत्तराखण्डदेहरादून
25ओडिशाभुवनेश्वर
26उत्तर प्रदेशलखनऊ
27अरुणाचल प्रदेशइटानगर
28असमदिसपुर

ये तो हमने आपको बता दिए भारत के राज्य और राजधानी जो की अभी तक 28 है, पर ये कब बढ़ जाए पता नहीं इसलिए अगर कुछ अपडेट होता है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से बताते रहेंगे। अब हम बात करते है भारत के केन्द्र शासित प्रदेशों की जो की अभी तक 8 है।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश (Union Territories)

यूनियन टेरिटरी यानी केंद्र शासित प्रदेश भारत के प्रशासनिक ढांचे की उप-राष्ट्रीय यूनिट है। भारत के सभी राज्यों में जनता द्वारा चुनी हुई सरकारें बनती है लेकिन यूनियन टेरिटरी में भारत सरकार शासन करती है।

भारत के राज्य और राजधानी से अलग, केंद्र शासित प्रदेशों पर सीधे केंद्र सरकार का शासन होता है, जिसमें एक प्रशासक के रूप में एक लेफ्टिनेंट गवर्नर होता है, जो भारत के राष्ट्रपति का प्रतिनिधि होता है और प्रधान मंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है। दिल्ली और पुडुचेरी को छोड़कर केंद्र शासित प्रदेशों का राज्यसभा में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक की अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में उसके समकक्ष प्रशासकों से स्वतंत्र एक कार्यात्मक जिम्मेदारी होती है। प्रभावी शासन के लिए केंद्र शासित प्रदेशों को आगे छोटे प्रशासनिक ब्लॉकों में उप-विभाजित किया गया है। भारत के राज्य और राजधानी में गाँव प्रशासन का सबसे छोटा क्षेत्र है। प्रत्येक गांव में एक प्रतिनिधि प्रशासनिक ग्राम पंचायत होती है। एक ग्राम पंचायत का कई गांवों पर प्रशासनिक नियंत्रण हो सकता है।

सबसे बड़े से लेकर सबसे छोटे तक, भारत के प्रत्येक केंद्र शासित प्रदेश की एक अनूठी जनसांख्यिकी, इतिहास और संस्कृति, पोशाक, त्योहार, भाषा आदि हैं। नीचे हमने आपके लिए देश के विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों का परिचय और उनकी राजधानी लिखी है अंत तक ज़रूर पढ़ें।

S.No.केन्द्र शासित प्रदेश (Union Territories)राजधानी(Rajdhani) या Capitals
1दिल्लीनई दिल्ली
2पॉन्डिचेरीपुडुचेरी
3लक्षद्वीपकवरत्ती
4अंडमान व निकोबार द्वीपसमूहपोर्ट ब्लेयर
5दादरा और नागर हवेली – दमन और द्वीपदमन
6जम्मू कश्मीरश्रीनगर
7लद्दाखलेह
8चंडीगढ़चंडीगढ़

अंतिम पंक्तियाँ

भारत के राज्य और राजधानी के नाम और जानकारी से सजा यह लेख आपको हर पल भारत की विविधताओं के बारे में जानकारी देता रहेगा। हमें यकीन है की आपको अब भारत के सभी राज्यों के नाम और उनकी राजधानी मौखिक रूप से याद रहेंगे।

हम आपसे यही उम्मीद करते हैं की भारत के एक सच्चे और अच्छे नागरिक होने के नाते आपको इस हमारे इस ब्लॉग में लिखी हुयी जानकारी आपको हमेशा याद रहेगी और आपको गूगल या कही और पढ़ने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। फिर भी अगर आपको ऐसा लगे तो आप हमारा यह ब्लॉग दोबारा पढ़ सकते हैं।

कुल-मिलाकर बात यह है की जो आप आज तक भूल जाते थे की मणिपुर की राजधानी क्या है और क्या तेलंगाना एक नया राज्य बन गया है? यह सब अबसे आप नहीं भूलेंगे और इस लेख के माध्यम से आपको यह सारी जानकारी अच्छे से याद रहेगी।

भारत में 2022 में कुल कितने राज्य हैं?

2022 के हिसाब से भारत में कुल 28 राज्य हैं और 8 केंद्र शासित प्रदेश यानी की यूनियन टेरिटरी है।

भारत का सबसे छोटा राज्य कौनसा है?

भारत के राज्य और राजधानी की लिस्ट पढ़ने के बाद आपको यह पता चल गया होगा कि भारत का सबसे कम क्षेत्रफल वाला राज्य गोवा है जो सिर्फ 3702 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। गोवा की राजधानी पणजी है।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है?

हम आपको बता दें की 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ राजस्थान ही भारत का सबसे बड़ा राज्य है और इसकी राजधानी जयपुर है।

सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य कौनसा है?

भारत के राज्य और राजधानी के अनुसार सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहाँ लगभग 20 करोड़ लोग रहते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *